कमालगंज। कन्नौज जिला के गुरसहायगंज कोतवाली के भट्ठा फतेहपुर निवासी विक्रम सिंह ने क्षेत्र के बलीपुर निवासी मोनू, सोनू उर्फ राहुल, मनु, उषा व हरबक्श के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इसमें कहा कि उसने पुत्री सुनैना (23) का विवाह मोनू कुशवाह के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज देने की बात कहकर ताना मारते थे। 18 फरवरी को इन लोगों ने सुनैना की हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी फरार चल रहे थे। सोमवार सुबह भोजपुर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार ने रंजीत उर्फ मोनू को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय ने बताया कि मामले में अन्य फरार लोगों की भी तलाश की जा रही है।