फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कमरे में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आराेप

विज्ञापन
फोटो-26 प्रियंका। फाइल फोटो
विज्ञापन
शमसाबाद। कस्बा के मोहल्ला जटपुरा में सोमवार महिला का शव कमरे की छत में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला जटपुरा निवासी अनुज कुमार की हैंडपंप से संबंधित सामान की कस्बे में ही दुकान है। उसकी वर्ष 2020 में कायमगंज के मोहल्ला घसिया चिलौली निवासी प्रियंका (26) से शादी हुई थी। उसे दो बेटों में उदयराज (3) व दूसरा डेढ़ माह का है। सोमवार सुबह अनुज दुकान पर चला गया। दोपहर करीब तीन बजे वह घर पहुंचा और कमरे की अंदर से कुंडी बंद न होने से दरवाजे खोले तो पत्नी प्रियंका को फंदे से लटका देखा। इस पर मां, भाई आदि परिजन आ गए। कैंची से साड़ी काटकर प्रियंका को उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी है।
सूचना पर कायमगंज के मोहल्ला घसिया चिलौली निवासी पिता शिवमोहन, मां ममता मौके पर पहुंची और बेटी का शव देखकर बिलखने लगीं। पिता ने ससुरालीजन पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पिता का कहना है कि ससुराल वाले आए दिन पुत्री से मारपीट करते थे। पिता शिवमोहन ने बताया कि दामाद अनुज दोपहर में उसके घर भी गया था और उधार लिए रुपये भी देकर आया था। इधर सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। नायब तहसीलदार अनवर हुसैन ने भी पूछताछ की। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

फोटो-26 प्रियंका। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें