फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम अपडेट होने के चलते बैंक में काम बंद, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। बैंक ऑफ इंडिया की कंपिल शाखा में सिस्टम अपडेट होने के चलते मंगलवार को भी धन की निकासी, जमा समेत अन्य काम ठप रहे। दोपहर में आक्रोशित खातेदारों ने हंगामा किया। शाम तक काम शुरू न होने से खातेदार बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

शनिवार, रविवार को बैंक बंद था। साफ्टवेयर अपडेट होने के चलते सोमवार को ही गेट पर नो इंटरनेट का बोर्ड लगा दिया गया था। मंगलवार को बैंक खुलते ही खातेदारों की भीड़ लग गई लेकिन इंटरनेट न चलने से काम नहीं हो पाए। बुधवार को फिर बैंक बंद रहेगा अत: लोगों की भीड़ बैंक के बाहर ही जमा रही।
दोपहर में जमा निकासी का काम शुरू हुआ तो कैशियर रूम का कंप्यूटर खराब हो गया। जिससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। कर्मचारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। बैंक प्रबंधक अमित कुमार यादव ने बताया कि सिस्टम अपडेट होने से समस्या हुई। जल्द ही अपडेट हो जाएगा। गुरुवार को नियमित ढंग से लेन-देन का काम होगा।
विज्ञापन

कंपिल। कस्बा स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में मंगलवार को कैश की किल्लत से खातेदार परेशान रहे। कुछ खातेदारों को दो-दो हजार का भुगतान किया गया। मंगलवार को कैश सुबह एक घंटे में ही खत्म हो गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें