फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21.33 लाख से संकिसा में 1600 मीटर एचटी लाइन होगी शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा में 21.33 लाख से एचटी लाइन होगी शिफ्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसमें रोड़ा बन रहे विद्युत लाइन के पोल शिफ्ट किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी ने बिजली विभाग के खाते में इस्टीमेट के अनुसार 1600 मीटर की एचटी लाइन शिफ्ट करने के लिए 21 लाख 33 हजार 671 रुपये जमा कर दिए हैं।
संकिसा तिराहे से बौद्ध तीर्थ स्थल तक 1600 मीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इससे पूर्व में बनी संकिसा ग्रामीण फीडर की 11 केवी बिजली लाइन के 48 पोल सड़क पर आ गए। ये पोल सड़क से चार मीटर दूर शिफ्ट कराने के लिए पीडब्ल्यूडी ने विद्युत वितरण खंड ग्रामीण से इस्टीमेट मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण हरिबरन ने 21 लाख 33 हजार 671 रुपये का इस्टीमेट भेजा। इस पर पीडब्ल्यूडी ने विद्युत निगम के खाते में धनराशि जमा करा दी है। इससे सड़क चौड़ीकरण में रोड़ा बनी संकिसा फीडर की 11केवी लाइन शीघ्र ही शिफ्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें