फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आकर वृद्धा झुलसी

Sat, 11 Jul 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन छूती एचटी लाइन की चपेट में आकर वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। खेतों में नीचे झूल रहे तारों को लेकर मोहल्ले वालों में रोष है। एक अन्य घटना में तारों की चपेट में आकर किशोरी झुलस गई। मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी रामू की पत्नी बिटोली देवी खेत से घास लेने जा रहीं थीं। घर से कुछ ही दूरी पर
विज्ञापन


स्थित खेत तक जैसे ही वह पहुंचीं तो  खेत के ऊपर से गुजरे एचटी लाइन का तार उनके सिर से छू गया। जिससे उसे तेज करंट लगा। दूसरे ही पल बिजली चली गई।  वह दूर जाकर गिरी। उसके सिर के बाल जल गए और  पैरों में फफोले पड़ गए। परिजनों ने  तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। मोहल्ले से चंद कदमों की दूरी पर ही देवकीनंदन शाक्य के खेत हैं। देवकीनंदन

ने बैंगन की खेती कर रखी है। इस खेत के ऊपर से ही एचटी लाइन निकली है। खंबों के बीच की दूरी अधिक होने के कारण तार खेत को छू रहे हैं। मोहल्ले वालों ने बताया कि इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। जिसकी शिकायत  बिजली विभाग के
विज्ञापन


अफसरो से कर च़ुके हैं। विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे कभी भी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।  
उधर, थाना शमसाबाद के गांव रसीदपुर निवासी संध्या पुत्री प्रदीप शनिवार की सुबह बिजली के तारों की चपेट में कर झुलस गई। किशोरी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें