फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: झोपड़ी में लगी आग से गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। संदिग्ध हालात में झोपड़ी लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। शोर सुनकर गांव के लोगों ने परिजनों को बाहर निकाला। आग से 15 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित एक लाख का नुकसान हो गया। राजस्व टीम ने मौके पर जांच कर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पुंथर देहामाफी के मजरा सींगनपुर निवासी पूरन के घर सोमवार देर रात को संदिग्ध हालात में आग लग गई। पूरन खेत में फसल की रखवाली करने गया था। पत्नी व पुत्रवधू नन्ही सहित परिवार के लोग झोपड़ी के अंदर सो रहे थे। आग के विकराल रूप लेने पर परिजनों को जानकारी हुई।
परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने उनको बाहर निकाला। इसके बाद पंपिंग सेट चलाकर गांव के लोगों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा पाया। मवेशियों को सकुशल बचा लिया गया। आग में 15 हजार की नकदी, सोने की झुमकी, चांदी की दो जोड़ी पायल, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरन ने बताया कि एक लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर पुलिस व लेखपाल सुधांशु मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच कर आग लगने के कारणों की जानकारी की। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें