नवाबगंज। कस्बा के अचरा रोड पर एक भवन के बेसमेंट में चल रहे होटल पर बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने छापा मारा। होटल संचालक व कर्मचारी कोई भी संबंधित कागजात नहीं दिखा सके।
स्थानीय लोगों ने पुलिस से होटल में गलत गतिविधियों की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि होटल की वजह से समाज का माहौल खराब हो रहा है। स्कूली छात्र-छात्राओं के वहां जाने से अभिभावक भी परेशान थे। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर संचालक से लाइसेंस मांगा। कोई प्रमाण पत्र न मिलने पर पुलिस ने होटल बंद करा दिया। पुलिस को छानबीन में कोई आपत्तिजनक स्थिति नहीं मिली। संचालक को दोबारा होटल खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। भवन मालिक को भी थाने बुलाया गया है और मामले की जांच जारी है। संवाद