फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवें दिन 298 केंद्राें पर नहीं पहुंचा हाट कुक्ड

Fri, 09 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास पुष्टाहार विभाग की हाट कुक्ड योजना 9 वें दिन भी सुधर नहीं पाई। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्हाेंने सीडीओ से हाट कुक्ड न बनने वाले केंद्राें की सूचना तलब कर ली है। शुक्रवार को जिले के 298 केंद्राें पर हाट कुक्ड नहीं पहुंचा। एक  एनजीओ का अनुबंध खत्म करने की भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


जिले में 1752 आंगनगबाड़ी केंद्र हैं। इन पर हाट कुक्ड भेजने की जिम्मेदारी 17 एनजीओ को दी गई थी। सेवा दे पाने में लापरवाही पर समग्र विकास संस्थान का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। अब 16 एनजीओ काम कर रहे हैं। पहली जनवरी से शुरू हुई योजना अभी तक पटरी पर नहीं है।

शुक्रवार को 298 केंद्राें पर हाट कुक्ड नहीं पहुंचा। हाट कुक्ड की गुणवत्ता भी ठीक न रहने की शिकायतें आ रही हैं।  शिकायताें को लेकर शुक्रवार को डीएम एनकेएस चौहान ने सीडीओ एसएन शुक्ला से हाट कुक्ड न बंटने वाले केंद्राें की जानकारी ली।
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि हाट कुक्ड केंद्राें तक पहुंचना है। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एनजीओ के सुधार न लाने पर अनुबंध खत्म करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को इतने केंद्राें पर नहीं पहुंचा हाट कुक्ड
विकास खंड      केंद्र संख्या
बढ़पुर                 58
कायमगंज              32
कमालगंज              40
मोहम्मदाबाद            59
नवाबगंज              61
राजेपुर                 16
शमसाबाद           14
शहर परियोजना   18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें