फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विधायक के पति के अस्पताल में मानक अधूरे और एनओसी का नवीनीकरण भी नहीं

विज्ञापन
फोटो-33 फतेहगढ़ ​स्थित दास नर्सिंगहोम में अ​ग्निशामक यंत्र चेक करते अ​धिकारी। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लखनऊ की कोचिंग में हुए अग्निकांड के बाद शासन की सख्ती पर प्रशासन भी सक्रिय है। शनिवार को सात निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। कुछ अस्पतालों में न तो अग्निशमन विभाग की एनओसी मिली और न ही आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम। कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि के पति अजीत गंगवार के सिटी अस्पताल में एनओसी का नवीनीकरण भी नहीं कराया गया।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी प्रांशु अवस्थी ने विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता अंकित सिंह, विद्युत सुरक्षा अधिकारी सौरभ, सीएमओ ऑफिस के डॉ. परीक्षित ने पुलिस बल के साथ निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। आवास विकास तिराहा स्थित सिटी अस्पताल में भवन के मुताबिक अग्नि सुरक्षा के मानक अधूरे मिले। एनओसी का नवीनीकरण भी नहीं कराया गया। इसके सामने ही बिना एनओसी के चल रहे माया हास्पिटल में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं थे। हालांकि अधिकारियों को बेसमेंट बंद मिला। आवास विकास तिराहा स्थित परिवर्तन मिशन अस्पताल की भी एनओसी नहीं ली गई। आग बुझाने के संसाधन भी नहीं हैं। जबकि मेमोरियल मिशन हास्पिटल में निरीक्षण के दौरान फायर एनओसी नहीं मिली और संसाधन भी पर्याप्त नहीं थे।
माया हास्पिटल में न तो फायर एनओसी दिखाई गई और न ही टीम को आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन मिले। बेसमेंट बंद मिला। अग्निशमन अधिकारी प्रांशु अवस्थी ने बताया कि बीएलएम व जोगराज हॉस्पिटल की एनओसी होने के साथ वहां आग बुझाने के इंतजाम भी ठीक मिले। दास नर्सिंगहोम में एनओसी तो मिली, लेकिन कुछ व्यवस्थाएं अधूरी मिलने पर पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिन अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम अधूरे मिले हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें