फर्रुखाबाद। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ के निर्देश पर लखनऊ से एक टीम ने डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष और महिला अस्पताल का ऑडिट किया। इसमें औषधि स्टाक, डेड स्टाक के साथ अभिलेखों को देखा गया। दो सदस्यीय टीम छह मार्च तक सभी सीएचसी, मलेरिया विभाग और औषधि भंडार का ऑडिट करेगी।
महानिदेशक के आदेश पर ऑडिट टीम में शामिल लखनऊ स्वास्थ्य विभाग के धनंजय राम और अखिलेश कुमार राय मंगलवार सुबह लोहिया महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने औषधि स्टाक बुक, डेड स्टाक बुक आदि सभी विभागीय अभिलेखों को जांचा।
दोपहर में पुरुष अस्पताल का ऑडिट शुरू किया, तो देर शाम तक चलता रहा। दो सदस्यीय टीम छह अप्रैल को सीएमओ दफ्तर में सीएचसी कायमगंज, नवाबगंज, शमसाबाद और मोहम्मदाबाद का ऑडिट करेगी। सात अप्रैल को सीएचसी राजेपुर, कमालगंज, बरौन और लिंजीगंज अस्पताल के अभिलेख जांचेगी।
आठ अगस्त को जिला मलेरिया, टीबी क्लीनिक, जिला कुष्ठ अधिकारी, जिला अंधता निवारण अधिकारी और नौ अप्रैल को औषधि भंडार का ऑडिट करेगी। लोहिया अस्पताल में ऑडिट के वक्त कर्मचारियों के हाथ पांव फूले रहे।