फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Thu, 27 Apr 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में मौजूद रोते-विलखते परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लोहिया महिला अस्पताल में गुरुवार को प्रसूता की मौत पर परिवार वालों ने लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन



थाना मऊदरवाजा के गांव आरमपुर निवासी अनीता देवी (22) पत्नी प्रदीप कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर इलाके की आशा सुमनलता ने लोहिया महिला अस्पताल में बुधवार शाम 7:45 बजे भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अर्चना ने इसकी जानकारी डॉक्टर कृष्णा बोस को दी।

अनीता देवी का रात करीब 10 बजे आपरेशन किया गया। अनीता को लड़की पैदा हुई। आपरेशन के बाद महिला को वार्ड में भर्ती करा दिया गया। गुरुवार को तड़के सुबह 3:40 बजे महिला की मौत हो गई। जब इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो वे भड़क गए। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि रुपये न देने के कारण मरीज की सही से देखभाल नहीं की गई।
विज्ञापन


महिला की सास मीना देवी ने आरोप लगाया कि आपरेशन से पहले स्टाफ ने दो हजार रुपये मांगे। इस पर उन लोगों ने जैसे तैसे डेढ़ हजार रुपये दे दिए। सास ने आरोप लगाया कि बहू के सही से टांके भी नहीं लगाए गए। आरोप लगाया कि पेशाब वाली थैली निकल गई थी। इस पर वह और परिवार के लोग स्टाफ को बुलाने के लिए गए लेकिन कोई नहीं आया।

काफी आरजू करने के बाद स्टाफ पहुंचा और बहू के इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई और उसका शरीर नीला पड़ गया।हंगामा की सूचना मिलने पर कोतवाल द्रविड़ सिंह व प्रभारी सीएमएस डॉ. कैलाश मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने परिजनों को शांत कर आश्वासन दिया कि वह कार्रवाई करेंगे।

इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, डॉ. कृष्णा बोस ने बताया कि महिला का आपरेशन सही हुआ था। इलाज में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती गई। सुविधा शुल्क का जो आरोप लगाया गया वह निराधार है। उधर डॉ. अर्चना से बातचीत का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें