फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से पांच लाख के जेवर, नगदी चोरी

Wed, 26 Apr 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो मकानों से चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने  पड़ताल की पर कोई चोर पकड़ में नहीं आया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन



नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव उखरा निवासी शंकरदयाल दीक्षित खेतीबाड़ी करते हैं। मंगलवार की रात शंकरदयाल परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में किसी समय चोर पीछे की दीवार फांद कर अंदर आ गए। चोरों ने कमरों में रखे बक्सों और अटैचियों में रखी नगदी और जेवर पार कर दिए। सुबह जब शंकरदयाल सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई।

कमरों में रखे बक्से खुले पड़े थे। शंकर दयाल ने बताया कि चोर उनके यहां से 20 हजार रुपये नगद, सोने की अंगूठी, हार, जंजीर, कुंडल, नथुनी, तोड़ियां, हाथफूल समेत करीब तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन



इस मकान के पास में ही शंकरदयाल की चाची मनोरमा पत्नी नरेंद्र दीक्षित रहती है। उनके परिजन भी छत पर सो रहे थे। यहां भी चोरों ने वही प्रक्रिया दोहराई। दीवार फांद कर घर में घुसे और नगदी-जेवर चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई।

मनोरमा ने बताया कि चोर उनके यहां से जंजीर, कुंडल, अंगूठी, कंधनी, ओम का लाकेट और पांच हजार रुपये नगदी समेत करीब दो लाख रुपये के जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शंकरदयाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

वहीं एक ही रात में दो स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं से आक्रोश है। थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि घटनाओं के खुलासे के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें