फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से निजात मिलने की उम्मीद जगी

Tue, 06 Nov 2018 11:41 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
मुख्यमार्ग पर नापजोख करते पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी व अमीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमालगंज कस्बा के लोगों को अतिक्रमण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। हाईकोर्ट ने अतिक्रमण की स्थिति पर लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट तलब की है। इसके चलते मंगलवार को पीडब्लूडी के कर्मचारियों ने कमालगंज पहुंच कर हौआ वाले मंदिर से बुलबुल कोल्ड स्टोरेज तक नापजोख की।  
विज्ञापन


कमालगंज कस्बा में हौआ वाले मंदिर से बुलबुल कोल्डस्टोरेज तक अतिक्रमण है। इसे हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग कई बार प्रयास कर चुका है। कुछ समय पहले विभाग ने 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था। अब हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग से अतिक्रमण की स्थिति पर आख्या मांगी है।

इसमें पूछा है कि सड़क से कितनी दूरी तक अतिक्रमण है। इसके चलते मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने कमालगंज पहुंच कर हौआ वाले मंदिर से बुलबुल कोल्ड स्टोरेज तक नापजोख की। पीडब्ल्यूडी के अमीन भगवत दयाल श्रीवास्तव ने बताया कि वह आख्या उच्चाधिकारियों को देंगे। अधिकारी उसे उच्च न्यायालय में दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें