फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा की लापरवाही से नवजात की मौत

Thu, 15 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। आशा की लापरवाही के चलते नवजात की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूता की हालत बिगड़ने पर एएनएम ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। आशा, प्रसूता को लोहिया अस्पताल न ले जाकर कसबे में ही स्थित एक झोलाछाप के यहां ले गई। यहां प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने प्रसूता को जिला मुख्यालय स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव ब्रजेश कुमार निवासी हमीरपुर सोमवंशी की शादी इसी थाना क्षेत्र के गांव डबरी निवासी अनीता देवी के साथ हुई थी। ब्रजेश कुमार के मुताबिक पत्नी अनीता गर्भवती होने के चलते अपने मायके में थीं। गुरुवार सुबह अनीता को प्रसव पीड़ा हुई तो आशा नन्हीं देवी और परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचे। हालत गंभीर देख एएनएम श्रद्धा देवी ने अनीता को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

आशा नन्हीं देवी प्रसूता अनीता को प्राइवेट वाहन से लोहिया अस्पताल ले जाने के बजाए राजेपुर तिराहे स्थित एक झोलाछाप के पास ले गई। झोलाछाप ने अनीता को प्रसव कराया। अनीता ने बेटे को जन्म दिया लेकिन कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। अनीता की हालत बिगड़ने पर झोलाछाप ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अनीता के भाई धर्मवीर ने उसे जिला मुख्यालय स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। फिलहाल घटना की सूचना परिजनों ने अभी पुलिस को नहीं दी है। उधर, झोलाछाप सत्यपाल ने बताया कि अनीता के पेट में बच्चा उल्टा था। जन्म के दौरान नवजात शिशु की पल्स कम थी। इसी वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें