फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: होमगार्ड निलंबित, पीआरडी जवान को ड्यूटी से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम ड्यूटी के दौरान होमगार्ड और पीआरडी जवान में हुई मारपीट की घटना के बाद होमगार्ड को निलंबित और पीआरडी जवान को ड्यूटी से हटा दिया गया। दोनों की विभागीय जांच की जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन तिराहे पर यातायात सिपाही सिद्ध गोपाल, महिला सिपाही साधना, होमगार्ड रमाकांत अग्निहोत्री, पीआरडी जवान विशाल वर्मा ड्यूटी पर थे। शाम के समय होमगार्ड और पीआरडी जवान में मारपीट शुरू हो गई। पीआरडी जवान ने होमगार्ड को जमीन पर गिराकर जमकर पीटा था। इस घटना के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए।
होमगार्ड कमांडेंट धीरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया है। युवा कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि पीआरडी को ड्यूटी से हटा दिया गया है। दोनों ही मामले की विभागीय जांच करवाई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें