फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जली होलिका, रंगोत्सव संग होली का बिखरेगा उल्लास

Tue, 03 Mar 2026 10:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-11 शहर के गंगानगर में जल रही होली। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। जिले भर में कई स्थानों पर होलिका रखी गई। महिलाओं ने श्रद्धाभाव से होलिका पूजन किया। बुधवार को उत्साह और उल्लास के साथ रंग खेला जाएगा। जनपद में अधिकतर स्थानों पर भद्रा लगने पर शुभ मुहूर्त के अनुसार मंगलवार सुबह होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन


कुछ स्थानों पर मंगलवार रात को चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद होलिका दहन किया गया। वहीं, होलिका दहन से पहले बाजारों में होली का रंग देखने को मिला। लोगों ने पिचकारियों, अबीर-गुलाल के साथ चिप्स पापड़ आदि की जमकर खरीदारी की।

जनपद के करीब 2208 स्थानों पर सोमवार को होलिका दहन और मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण बुधवार को रंगोत्सव मनाया जाएगा। हालांकि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे से ही भद्रा शुरू होने के चलते होलिका दहन नहीं हुआ। तय किया गया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे भद्रा समाप्त होने पर होली जलेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर सोमवार रात में ही होलिका दहन किया गया। शहर के बाजारों में दिनभर होली की रौनक दिखाई दी। मंगलवार को लोगों ने बाजार में खरीदारी की। पिचकारी, अबीर-गुलाल, चिप्स-पापड़ के साथ गुझिया, मिठाई, नमकीन की बिक्री से दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें