फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग-गुलाल के साथ अतर की होली

Mon, 02 Mar 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रंग-गुलाल के साथ ही खुशबू की होली की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। लोगों ने अपनों को खुशबू के रंग से सराबोर करने के लिए विभिन्न वैरायटी के अतर  की खरीदारी शुरू कर दी है। दुकानदारों ने भी होली के लिए इत्र का स्टाक कर लिया है। इस बार शहर की फिजाओं में 10 लाख की खुशबू बिखरेगी।
विज्ञापन


होली पर रंग और गुलाल जमकर खेला जाता है। अब जगह-जगह खुशबू की होली भी खेली जाएगी। होली खेलने के लिए विभिन्न वैरायटी के इत्र का प्रयोग करते हैं। इसके साथ ही इत्र का प्रयोग खान-पान की वस्तुओं में भी किया जाता है। होली को लेकर इत्र दुकानदारों ने अंबर, हिना, जाफरानी, संदल, केबड़ा, मौलश्री, जैमिन, चमेली, खस, मोगरा और जूही आदि वैरायटी का इत्र स्टाक कर लिया है।

खुशबू से होली खेलने वाले लोगों ने इत्र खरीदना भी शुरू कर दिया है। इस बार होली पर एक सप्ताह में करीब 10 लाख रुपये के इत्र की बिक्री होने का अनुमान है। सदर कोतवाली वाली गली में इत्र की दुकान लगाए कपिल कहते हैं कि उनके पास केवड़ा, जाफरानी, मोगरा, जूही और चमेली आदि का स्टाक है। वह कहते हैं कि उनके पास 20 से लेकर 500 रुपये तक की इत्र की शीशी उपलब्ध है।
विज्ञापन


इसके अलावा किराना, पान की दुकानों, जनरल स्टोर के दुकानदारों ने भी इत्रों का स्टाक कर रखा है। कई दुकानदार रेडीमेड कपड़ों की खरीद पर मुफ्त में इत्र की शीशी दे रहे हैं। केवड़ा का प्रयोग मिठाइयों में, मोगरा, जूही व चमेली के इत्र को लोग पानी में घोलकर देशी रंगों के साथ होली खेलते हैं।

खस  का प्रयोग सूखी होली में किया जाता है। लोग गुलाल लगाने के साथ खस, मोगरा, जाफरानी आदि इत्र एक-दूसरे को लगाते हैं। रानू मेहरोत्रा कहते हैं कि रासायनिक रंगों के प्रयोग से होली का मजा फीका हो जाता है। देशी इत्र का रंगों में प्रयोग करके इन्हें खुशबूदार बनाया जाता है।

होली पर खुले रहेंगे सरकारी अस्पताल
डीएम ने होली के त्योहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए सोमवार को बैठक की। उन्हाेंने कहा कि होली के दिन सरकारी अस्पताल खुले  रहेंगे। कहा कि 5 व 6 मार्च को एसडीएम व सीओ तहसील इलाकाें में भ्रमण करें। इस दौरान होलिका दहन को लेकर विवादाें की बावत जानकारी कर ली जाए।

वहां के ग्राम प्रधान एवं किसी महत्वपूर्ण  का मोबाइल नंबर भी दर्ज कर लें। इससे  अप्रिय घटना होने पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जा सके।  जिलाधिकारी ने सभी निकायाें के  अधिशासी अधिकारियाें को होली पर साफ  सफाई के विशेष इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। कहा अगर कहीं गंदगी हो तो वहां विशेष सफाई अभियान चलाया जाए । डीएम ने कहा कि होली पर सभी सरकारी चिकित्सालय खुले रहेंगे।

सीएमओ यहां दवा वितरण का कार्य भी करना सुनिश्चित करें भी कराएं। हर थाने पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहे। इससे दुर्घटना होने पर होने पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।  अधिशासी अभियंता विद्युत शहरी व ग्रामीण को  होली पर दिन भर  विद्युत आपूर्ति के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने बताया कि होली पर सभी थानाध्यक्षों और सीओ को बस्तियाें में भ्रमण करने की बावत निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्हाेंने कहा कि  होली की पूर्व  संध्या से ही चौकसी बरतना शुरू कर दी जाए। पिछली होली पर  अराजक तत्वों ने कहीं  शरारत की हो तो  वहां पर विशेष ध्यान दिया जाए। यहां एडीएम मनोज सिंघल, एएसपी आरबी चौरसिया, सीएमओ राकेश कुमार, एसडीएम सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।

अति संवेदनशील होलिकाओं पर रहेगी नजर
 होली पर हुड़दंग क रने वालाें की खैर नहीं होगी। इन्हें हवालात जाना पड़ सकता है।  त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले भर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही अति संवेदनशील होलिकाओं पर विशेष नजर रखी जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक रामभवन चौरसिया ने समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि  संवेदनशील गांवों में भ्रमण कर  समस्याओं का समाधान करें। यहां अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाएं।  संवेदनशील होलिका दहन के स्थलों को चिन्हित  कर समस्याओं का निराकरण कराया जाए।   होली के त्योहार पर कोतवाली फर्रुखाबाद में एक उपनिरीक्षक, 15 सिपाही, दो एपी गार्द, डेढ़ सेक्शन पीएसी को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया है।

कोतवाली फतेहगढ़, मऊदरवाजा में एक-एक एपी गार्द, मऊदरवाजा में डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की गई। मोहम्मदाबाद में दो एपी गार्द, डेढ़ सेक्शन पीएसी, जहानगंज, अमृतपुर, राजेपुर, शमसाबाद, कंपिल में एक-एक एपी गार्द, और नबावगंज, कमालगंज, कायमगंज और मेरापुर में दो-दो एपी गार्द को तैनात किया गया। पुलिस गुरुवार की शाम से ही अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें