फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएम क्लब ने एक विकेट से जीत की हासिल

विज्ञापन
ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में सचिन चौहान को मैन आफ द मैच की ट्राफी देते सीओ राजवीर सि? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रही डॉ. दिनेश सिंह मेमोरियल टी-20 प्रतियोगिता में एचएम क्लब गुरसहायगंज की टीम ने एक विकेट से मैच जीत क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मैच एचएम क्लब और दरगाह क्लब सिकंदरपुर की टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को मोतीझील क्लब इटावा की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी की। खिलाड़ियों ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 121 रन का स्कोर बनाया। इसमें मोहित ने 27, अवनेंद्र ने 23 रनों का योगदान किया। जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में एचएम क्लब गुरसहायगंज की टीम उतरी। खिलाड़ियों ने 19 ओवर व पांच गेंदों में नौ विकेट खोकर एक विकेट से मैच जीत क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। डॉ. दिनेश सिंह के बड़े भाई अवधेश प्रताप सिंह ने खिलाड़ी सलमान को मैन आफ द मैच की ट्राफी दी। वहीं इस मौके पर रायल क्लब मैनपुरी और रायल क्लब कन्नौज के बीच मैच हुआ था। इसमें मैनपुरी टीम के खिलाड़ियों ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी की। 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रायल क्लब कन्नौज की टीम 60 रन बनाकर ढेर हो गई। रायल क्लब मैनपुरी की टीम ने 92 रन से मैच जीत लिया। सीओ सिटी राजवीर सिंह ने खिलाड़ी सचिन चौहान को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देकर सम्मानित किया। गुरुवार को टूर्नामेंट में पहला क्वार्टर फाइनल मैच एचएम क्लब गुरसहायगंज और दरगाह क्लब सिकंदरपुर के बीच होगा। सोनू ठाकुर, प्रबल पाठक, मानू प्रताप सिंह, मोहम्मद अरबाज, उत्तम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें