फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने प्रधानी का पर्चा किया दाखिल

Sat, 21 Nov 2015 12:01 AM IST
Historysheeter filing the Prdani Form
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्लाक कार्यालय में 50 हजार के ईनामी रहे हिस्ट्रीशीटर ने जेल से आकर प्रधान पद का पर्चा दाखिल किया। हिस्ट्रीशीटर के आने की सूचना पर पीएसी और पुलिस बल ने उसे घेरे में ले लिया। वहीं, सपा विधायक की भाभी और पत्नी ने भी ग्राम सभा जरारी से पर्चा दाखिल किया। सत्ता पक्ष का मामला होने के चलते विधायक ने लाइन में न लगकर सीधे नामांकन कक्ष में पहुंचकर पर्चा दाखिल किया।

शुक्रवार सुबह 8 बजे ब्लाक कार्यालय में पर्चा दाखिल और पर्चा बिक्री शुरू हो गई। दोपहर करीब 12.30 बजे हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव निवासी नौसारा जेल से न्याय पंचायत भोजपुर के मजरा नगला खेम रैगाई से प्रधान पद का पर्चा दाखिल करने ब्लाक कार्यालय पहुंचा। एक दरोगा और दो सिपाही उसे लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर के आने की सूचना पर एसओ यतेंद्र यादव और पीएसी बल मौके पर पहुंच गया। पीएसी ने राजेश यादव को घेरे में ले लिया। किसी को राजेश से मिलने नहीं दिया गया। राजेश यादव ने जब पर्चा दाखिल कर दिया तो उसे कड़ी सुरक्षा में जेल ले जाया गया।

एसओ यतेंद्र यादव ने बताया कि राजेश यादव पर हत्या, लूट और अपहरण समेत करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 50 हजार का ईनाम भी रह चुका है। इसी दौरान जरारी ग्राम सभा से विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी अपनी भाभी अमतुन्ना बानो का पर्चा दाखिल करने पहुंचे।

सत्ता पक्ष का मामला होने के चलते विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी सीधे नामांकन कक्ष में पहुंचे और अमतुन्ना बानो का पर्चा दाखिल किया। इसी दौरान इसी ग्राम सभा से अमतुन्नाबानो की देवरानी रिजवाना सिद्दीकी पत्नी जमालुद्दीन सिद्दीकी और संतरी बेगम पत्नी हाजी बदरुद्दीन के साथ राशिद जमाल सिद्दीकी और पूर्व विधायक ताहिर हुसैन पहुंचे।
विज्ञापन


यह लोग भी सीधे नामांकन कक्ष में घुस गए और उन्होंने रिजवाना सिद्दीकी और संतरी बेगम का पर्चा दाखिल किया। इस दौरान पर्चा दाखिल करने आए उम्मीदवारों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं दोपहर 2 बजे के बाद भी उम्मीदवार पर्चा खरीदने के लिए ब्लाक कार्यालय में डटे रहे। ब्लाक कर्मचारियों ने उनसे कहा कि दोपहर 2 बजे तक ही पर्चा बिक्री का समय था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें