फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ी और चारपाई मिला चुनाव चिन्ह

Fri, 20 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधान पद के दावेदारों को शुक्रवार को चुनाव चिन्ह बांटे गए। किसी को चूड़ी तो किसी को चारपाई मिली। निशान मिलते ही दावेदारों ने जमकर बिल्ले, पोस्टर और टोपियों की खरीददारी की। निशान लेने के लिए सुबह से ही ब्लाक कार्यालय पर प्रधान और सदस्य पद के दावेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

प्रधान और सदस्य पद के चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया में सुबह से ही ब्लाक कार्यालय पर दावेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ अधिक होने से कर्मचारी दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया से जूझते रहे। उसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए दावेदारों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों की टेबिलों पर लंबी लाइन लगा ली।
विज्ञापन


एआरओ टेबिल से एक-एक ग्राम पंचायत के प्रधान और सदस्य पद के दावेदारों बारी-बारी से चिन्ह आवंटित किए गए। प्रधान पद के दावेदारों में किसी को चक्की, चारपाई, चूड़ी, इमली, कार, अनाज ओसाता किसान, पंखा, मेज तो किसी को धनुष, भुट्टा और बल्लेबाज हाथ लगा।
विज्ञापन


निशान हाथ में आते ही दावेदारों की भीड़ ब्लाक कार्यालय के बाहर बिल्ले, पोस्टर और टोपी बेचने वालों की दुकानों पर उमड़ पड़ी। दावेदारों के साथ आए समर्थकों के सिरों पर अपने अपने प्रत्याशियों की टोपियां सज गईं। आरओ एके सिंह ने बताया कि प्रधान और सदस्य पद के लिए नामांकन वापस लेने वालों की सूची देर शाम तक अंतिम रूप ले सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें