फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली ठेकेदार से हिस्ट्रीशीटर ने मांगी पांच लाख की रंगदारी

Tue, 07 Nov 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली ठेकेदार से हिस्ट्रीशीटर ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है। विरोध करने पर शातिर ने जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट ने इस मामले में फतेहगढ़ कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन




फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन मड़ैया निवासी बिजली ठेकेदार संजय पाठक ने सीजेएम कोर्ट में मोहल्ले के हिस्ट्रीशीटर सुधीर दिवाकर के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसके पिता गरैया आस्तिक महाराज मंदिर के पुजारी हैं। वे बिजली विभाग में ठेकेदारी करके परिवार की गुजर-बसर करता है।

हिस्ट्रीशीटर सुधीर के खिलाफ कई जनपदों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। वह हरदोई जनपद से जानलेवा हमले के मुकदमे में दोषसिद्ध भी हो चुका है। 29 मई को सुधीर ने व्हाट्एप पर कॉल कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी देकर झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही।
विज्ञापन




मोहल्ले के लोगों के नाम से उसके खिलाफ कई झूठे प्रार्थनापत्र भी दिए। जांच में वह निर्दोष पाया गया। सीजेएम ने पूरे मामले में सुनवाई के बाद फतेहगढ़ कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें