फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सपा नेता के अस्पताल सहित चार की ओटी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आईजीआरएस पर की गई शिकायतों के बाद जांच करने पहुंचे एसीएमओ को बिना डॉक्टर इलाज, ऑपरेशन और गंदगी मिलने पर चार अस्पतालों की ओटी सील कर दी है। इसमें एक अस्पताल सपा नेता का भी है। एक अस्पताल में डॉक्टर की बजाय वार्ड आया से प्रसव कराने का मामला भी पकड़ा गया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद थाने के गांव बरारिख निवासी शुभम दुबे ने पत्नी पूर्णिमा दुबे (25) को प्रसव पीड़ा होने के बाद 25 अक्तूबर को लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उचित इलाज न मिलने पर वार्ड में ही मिले एक व्यक्ति के कहने पर लकूला स्थित सपा नेता के सोम अस्पताल में ले गए।
वहां ऑपरेशन के बाद प्रसव कराया गया। अस्पताल में कोई डॉक्टर न होने की वजह से पत्नी की मृत्यु हो गई। शुभम ने इस मामले की आईजीआरएस पर शिकायत की थी। इसकी जांच करने पहुंचे एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने मरीज के इलाज संबंधी पत्रावली तलब कर ओटी को सील कर दिया।
विज्ञापन

मसेनी के अजय कुमार सिंह ने डीएम से शिकायत की थी। इसमें बताया था कि पपियापुर निवासी एक महिला भ्रूण हत्या और डिलीवरी कराती है। उसके कागजातों की जांच की जाए। डीएम के निर्देश पर सोमवार को एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने सिद्धार्थ अस्पताल की जांच की। एसीएमओ ने बताया कि शिकायत में जो नाम बताया गया वह वार्ड आया है। लिहाजा अस्पताल की ओटी को सील कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आईजीआरएस की अन्य शिकायतों की जांच के लिए श्रीकृष्णा अस्पताल पहुंचे, तो कोई डॉक्टर नहीं था। संचालक डॉ. सुरेंद्र सिंह ओपीडी में मरीज देख रहे थे। लिहाजा चैंबर और ओटी सील कर दी। अंजली अस्पताल में भी डॉक्टर की कोई व्यवस्था नहीं मिली। इसकी भी ओटी सील कर दी गई है। न्यूलाइफ अस्पताल में न मरीज मिले और न ही डॉक्टर। एसीएमओ ने बताया कि इन अस्पतालों को नोटिस देकर पत्रावली सहित जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें