फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी, घायल

Thu, 06 Jul 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
नगर पंचायत चुनाव की रंजिश में हमलावरों ने हिस्ट्रीशीटर को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके दो साथियों को लाठियों से पीटा। घायल के भाई ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं दूसरे पक्ष ने गुरुवार को घर में घुसकर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहिला निवासी हिस्ट्रीशीटर गोपाल यादव नगर पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। गांव के ही विजेंद्र यादव से उनकी चुनावी रंजिश चल रही है। बुधवार की रात करीब नौ बजे गोपाल अपने साथी राजेश और मुकेश के साथ गांव में ही अपने दोस्त के घर के बाहर बैठे हुए थे। आरोप है कि इस बीच विजेंद्र अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

हमलावर गालीगलौज करने लगे। इसको लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। गोली गोपाल यादव के पैर में लगने से वह घायल हो गया। वहीं मारपीट से गोपाल के साथी राजेश और उनके भाई मुकेश घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल संजीव राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। यहां पर गोपाल को भर्ती कर लिया गया। उसके साथियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक आरोपी शैलेंद्र को पकड़ लिया। मामले में घायल के भाई सतीशचंद्र यादव ने विजेंद्र, शैलेंद्र और उनके तीन साथियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

उधर, गुरुवार की शाम कोतवाली पुलिस ने कुसुमलता देवी पत्नी जितेंद्र की तहरीर पर गोपाल यादव, सतीश यादव, राजेश कुमार, अरदीप यादव के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर के मुताबिर आरोपियों ने रंजिश के चलते उनके पति पर जानलेवा फायरिंग की। बचाने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल ने बताया कि चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। जांच के बाद न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें