फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का पैदल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों ने पैदल मार्च निकालकर आक्रोश जताया। शिव शक्ति अखाड़ा, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ के बाहर एकत्र हुए, जहां से कलक्ट्रेट तक पैदलयात्रा किया गया।
विज्ञापन

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। शिव शक्ति अखाड़ा के पदाधिकारी विशाल गंगवार ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिस पर भारत सरकार को गंभीरता से हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाया जाए और बांग्लादेश पर दबाव बनाया जाए। उन्होंने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के बहिष्कार की भी मांग रखी। दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी ने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार मानवता पर कलंक हैं। प्रदर्शन के दौरान अभय चौहान, दलबीर सिंह, अनमोल पांडे सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें