फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय के सामने हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
इटावा-बरेली हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय के बाहर लगा जाम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के सामने हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बरेली इटावा हाईवे पर नेकपुर कला स्थित एआरटीओ कार्यालय के सामने वाहन की फिटनेस, ट्रांसफर के भौतिक सत्यापन के लिए मंगलवार सुबह से ही आवेदक अपने वाहन लेकर पहुंच। आवेदकों ने अपने वाहन हाईवे के दोनों ओर फुटपाथ पर आड़े तिरछे खड़े कर दिए। इसके कारण दिन में कई बार एआरटीओ कार्यालय के बारह जाम लगता और खुलता रहा।
इस दौरान जाम में लोहिया अस्पताल से जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। जाम की सूचना पर दिन में तीन बार चीता मोबाइज पुलिस ने मौके पर जाकर जाम को खुलवाकर वाहनों को निकाला। एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि कभी कभी अधिक वाहन आने से जाम लग जाता है। हाईवे पर प्रतिदिन वाहनों का आवागमन भी बढ़ रहा है।(संवाद)
विज्ञापन

हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट के बगैर बीमा नहीं
फर्रुखाबाद। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने एआरटीओ को पत्र भेजकर मंगलवार से हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना वाहनों के स्थानांतरण, पंजीयन में पता परिवर्तन, बीमा, अपडेशन, फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इसमें एआरटीओ के अलावा विभाग के अन्य अधिकारियों को चेतवानी भी दी है कि इसके बाद भी किसी ने वाहन ट्रांसफर समेत अन्य काम किए तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर दंडित किया जाएगा। आदेश आते ही मंगलवार को सभी काम बंद कर दिए गए। जिन लोगों को मंगलवार की तारीख पर बुलाया गया था। उनकी फीस अपडेट कर अगली तारीख दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें