फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में एचटी करंट दौड़ने से फुंके इलेक्ट्रानिक उपकरण

विज्ञापन
गांव बैरमपुर में जलता ट्रांसफार्मर का बक्सा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, उपकरण फुंके
विज्ञापन

शमसाबाद। गांव बैरमपुर में 25 केवीए ट्रांसफार्मर की 11 केवी लाइन में फाल्ट आने से केबल बाक्स जल गया। इससे घरों की एलटी लाइन में हाई वोल्टेज करंट आने से घरों में इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। एक युवक व उसके पशुओं को करंट लग गया। लाइनमैन के बिजली सप्लाई बंद करने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र के हरसिंगपुर फीडर से गांव बैरमपुर में बिजली सप्लाई होती है। पास ही 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। करीब 30 घरों में कनेक्शन है। ट्रांसफार्मर के नीचे लगा केवल बाक्स 11 केवी लाइन में फाल्ट आने से मंगलवार सुबह जल गया। इससे गांव में एलटी लाइन में करंट दौड़ गया। गांव में कई घरों में पंखा, टीवी, बल्ब, इनवर्टर आदि फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय बहादुर के पशु और 16 वर्षीय पुत्र प्रांशु को दीवार छून से करंट लग गया। वह बाल-बाल बच गए। इसकी जानकारी देने को जेई को मिलाया गया तो उनका फोन बंद था। ग्रामीणों ने लाइनमैन को फोन कर सप्लाई बंद कराई। एसडीओ रामकुमार ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। लाइनमैन से संपर्क कर जानकारी करेंगे और बिजली ठीक करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें