फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य अधिकारी के आवास के पास फायरिंग से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सैन्य अधिकारी के आवास के पास रविवार की रात फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। यूपी 112 पर मिली सूचना के बाद कोतवाल समेत कई चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। फायरिंग करने की बात आसपास के लोगों ने सही बताई, लेकिन पुलिस फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ नहीं सकी। रात का फायदा उठाकर युवक भाग गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के बरगदिया घाट सिविल लाइन से कैंट जाने वाले मार्ग पर सैन्य अधिकारी के आवास के नजदीक रविवार की रात किसी ने फायरिंग कर दी। इसकी सूचना रात में ही यूपी 112 पर दी गई। जानकारी मिलते ही कोतवाल जय प्रकाश पाल, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज पंकज यादव, कस्बा चौकी इंचार्ज व चीता मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची। सैन्य अधिकारी के आवास के पास मैदान है। फायर वहीं से हुआ था। इसको लेकर पुलिस कई घंटे तक वहां कॉबिंग कर फायरिंग करने वाले युवक की तलाश करती रही। लेकिन, नतीजा सिफर रहा। आसपास के लोगों ने पुलिस को फायरिंग होने की घटना को सही बताया है। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर मौके पर गए थे। लेकिन वहां कोई मिला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें