फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों की हड़ताल का मलाजुला असर

Fri, 15 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वकीलों की हड़ताल का गुरुवार को मिलाजुला असर रहा। कई वकीलों ने सदन के नर्णय को ठुकराकर अदालतों में न्यायिक कार्य किया। वहीं, कई वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन


ट्रस्ट की संपत्ति का पट्टा कराने में जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया, अधिवक्ता गोदनलाल समेत तीन के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में रिपोर्ट लिखी गई थी। इसके विरोध में बार एसोसिएशन के सभागार में बैठक कर वकीलों ने 15 जनवरी तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया था। वकीलों के एक धड़े ने न्यायिक कार्य से विरत रहने के निर्णय का दूसरे दिन ही विरोध कर दिया था। इस कारण कई वकीलों ने गुरुवार को अदालतों में पहुंच कर न्यायिक कार्य किया।

गुरुवार को हड़ताल का मिलाजुला असर दिखाई दिया। अधिवक्ता नरेश चंद्र यादव, राजीव बाजपेई, कुंवर सिंह यादव, अभिषेक सक्सेना समेत कई वकीलों का कहना है कि सदन में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय गलत तरीके से लिया गया था। इस कारण उन्होंने निर्णय का विरोध कर अदालतों में काम किया। वहीं, कई वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। आपसी मतभेदों के चलते वकीलों का न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय बेअसर रहा। वकील शुक्रवार को भी अदालतों में न्यायिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें