फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रूट डायवर्जन से कल मैनपुरी व जरियनपुर में रोके जाएंगे बड़े वाहन

Mon, 03 Nov 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबा। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम चार बजे से रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी व जरियनपुर में बड़े वाहन रोके जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घाटों पर पुलिसबल तैनात किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रंगीरामपुर, ढाईघाट पर मेला लगता है। इसके साथ ही पांचाल घाट पर मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर आदि जिलों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं।
पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर में सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय की अगुवाई में सिटी सर्किल के तीनों थानों का फोर्स लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पांचाल घाट व ढाईघाट पर एक-एक प्लाटून फ्लड कंपनी (बाढ़ राहत टीम) लगाई जाएगी। इसके साथ ही पांचाल घाट, ढाईघाट व श्रंगीरामपुर में एक-एक कंपनी पीएसी लगेगी। गहरे पानी में जाने से रोके जाने को बेरिकेडिंग होगी। मंगलवार सायं 4 बजे से रूट डायवर्जन करवाया जाएगा, जो बुधवार सायं पांच बजे तक रहेगा। सादे कपड़ों में एलआईयू के जवान भी घाट पर मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन



यह रहेगा रूट डायवर्जन
-शाहजहांपुर-बरेली से फतेहगढ़ आने वाले बड़े वाहनों को हुल्लापुर व जरियनपुर चौराहा से ढाईघाट शमसाबाद की तरफ आने वाले बड़े वाहनों को जरियनपुर में रोका जाएगा।

- कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ आने वाले बड़े वाहन गुरसहायगंज से छिबरामऊ की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।

- छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले बड़े वाहन छिबरामऊ से बेवर की ओर जाएंगे।

- बेवर की ओर से फतेहगढ़ आने वाले बड़े वाहन मैनपुरी में रोक दिए जाएंगे।

- एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले बड़े वाहन ब्राहिमपुर-अलीगंज बार्डर पर रोक दिए जाएंगे।

- - हरदोई की ओर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को रूपापुर में रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें