फर्रुखाबाद। प्रतिमा विसर्जन के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन होने से गंगा घाटों पर हजारों भक्तों की भीड़ पहुंचेगी। इसके चले पुलिस अधीक्षक ने भारी वाहनों का रूट डायवर्जन करते हुए जिले की सीमा पर रोकने के आदेश दिए। इससे भारी 24 घंटे शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार प्रात: पांच बजे से शनिवार सुबह पांच बजे तक 24 घंटे के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया है।
कन्नौज से फतेहगढ़ आने वाले वाहन ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर, लोडर आदि वाहन गुरसहायगंज से छिबरामऊ की मोड़े जाएंगे। छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले भारी वाहन छिबरामऊ से बेवर मैनपुरी की तरफ रवाना होंगे। बेवर से फतेहगढ़ आने वाले वाहन बेबर में रोक जाएंगे। एटा से फतेहगढ़ आने वाले वाहन बिराहिमपुर अलीगंज एटा सीमा पर रोके जाएंगे। शाहजहांपुर बरेली से आने वाले वाहनों अल्लागंज व हुल्लापुर में व जरियनपुर चौराहे से ढाई घाट शमशाबाद की तरफ आने वाले वाहन जरियन में रोक जाएंगे। हरदोई से फतेहगढ़ आने वाहनों रूपापुर हरदोई में ही रोक दिया जाएगा।