फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हाईवे पर भारी वाहनों से लग रहा जाम

Mon, 24 Mar 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
पांचालघाट चौराहे पर जाम में फंसे छोटे व बड़े वाहन। - फोटो : पांचालघाट चौराहे पर जाम में फंसे छोटे व बड़े वाहन।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हटावा-बरेली हाईवे पर रोक के बाद भी भारी वाहन पांचालघाट पुल तक पहुंच रहे हैं। इसे जिम्मेदारों की लापरवाही कहें या मिलीभगत, लोगों को कई घंटों तक तपती धूप में जाम में फंसना पड़ रहा है। पुलिस कर्मी अपने साथियों की लापरवाही बता रहे हैं। वहीं लोग प्रशासन से जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग करने लगे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को 730सी इटावा-बरेली हाईवे पर पुल की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। वन वे के चलते बरेली की ओर से वाहनों को गुजारा जा रहा था। इसी दौरान इटावा की ओर से चार पहिया वाहनों के साथ ही ट्रैक्टर ट्राॅलियां और बड़े वाहन आ गए। इससे जाम लग गया। सुबह करीब 10 बजे से लगा जाम करीब एक बजे तक लगा रहा।
तेज धूप के चलते ट्रैक्टर ट्राॅलियों और दोपहिया वाहनों पर बैठे लोग तिलमिला उठे। वहीं बरेली की ओर से बार-बार वाहनों को चलाने के लिए पुलिसकर्मियों के पास फोन आने लगे। पुलिसकर्मियों ने इस ओर के सभी वाहनों को निकालने के बाद ही दूसरी ओर से वाहन छोड़ने की बात कही। इससे पुल के दोनों ओर करीब दो-दो किलाेमीटर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

पांचालघाट चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों से जब बड़े वाहनों के आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बघार पुल और सेंट्रल जेल चौराहा से बड़े वाहनों को डायवर्ट करने के आदेश हैं। इसके बाद भी भारी वाहन यहां तक कैसे पहुंच रहे हैं, यह उन्हें नहीं मालूम। वहीं जाम में फंसे, राहुल, संदीप, अखिलेश, पुत्तू आदि ने बताया कि वह गांव से रात में ट्राली पर आलू लेकर बेंचने के लिए मंडी आए थे। आलू बेंचकर अब वापस जा रहे हैं। करीब ढाई घंटे से जाम में फंसे हैं। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही।
बताते चलें कि पांचालघाट पुल की मरम्मत के चलते दो से 31 मार्च तक मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते भारी वाहनों के रूट में परिर्वतन किया गया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी तय समय पर काम पूरा करने की बात कह रहे हैं।


बड़े वाहनों को पुल की ओर से रोकने के लिए यातायात के सिपाही लगाए गए हैं। किसी कारण से बीच से बड़े वाहन निकल आए होंगे। इन्हें और सख्ती कर रोका जाएगा। - सतेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें