फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: काटी गई मक्का की फसल को तेज बारिश से नुकसान

Thu, 29 May 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। दस फरवरी तक बोई गई मक्का की फसल तैयार हो गई है। कुछ किसानों ने धान की बुआई की तैयारी के लिए मक्का की तैयार फसल को काटना शुरु कर दिया है। बुधवार को तेज बारिश में मक्का की काटी गई फसल भीग गई। निचले स्थान पर खेत में पानी भर गया। इससे किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे तेज बारिश हुई। इससे पकी हुई मक्का की फसल काट रहे किसान परेशान हो गए। करीब 50 मिनट तक तेजी से बारिश होती रही। इससे किसानों ने फसल काटना रोक दिया। कटी हुई फसल पूरी तरह भीग गई। खेत के निचले हिस्से में पानी भर गया। वहां भुट्टे की अड़िया में छिलके के अंदर नमी पहुंचने की संभावना बन गई।
बारिश बंद होने के बाद किसानों ने पानी भरे हिस्से की मक्का को ऊपरी हिस्से में पहुंचाया। देवरान गढ़िया के किसान संतराम ने बताया कि जो किसान धान के लिए खेत की तैयारी व बेड़ तैयार करना चाहते हैं। उन्होंने 110 दिन की मक्का तैयार हो जाने से कटाई शुरू कर दी है। खेतों में पानी भरने से मक्के की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें