शासनादेश वापस करने की मांग को लेकर बैठक करते सिंचाई विभाग कर्मचारी।
- फोटो : शासनादेश वापस करने की मांग को लेकर बैठक करते सिंचाई विभाग कर्मचारी।
फर्रुखाबाद। अनुपयोगी पद समाप्त करने का जारी शासनादेश के विरोध में सिंचाई विभाग कर्मियों ने आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को कर्मचारियों ने बैठक कर विचार-विमर्श किया और आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
शासन से 14 मई को आदेश जारी कर सिंचाई विभाग के अनुपयोगी पदों को समाप्त करने को कहा गया है। इसी के बाद शासनादेश के विरोध में कर्मचारी उतर आए। 16 मई को प्रदेश स्तर पर कर्मचारियों के संगठनों ने संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति का गठन किया और 20 व 21 मई को सभी जिलों में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में बुधवार को नलकूप विभाग में सभी कर्मचारियों ने बैठक कर आंदोलन को मजबूत करने की रूपरेखा बनाई। कहा कि उपयोगी पदों को सरकार ने अनुपयोगी मानते हुए पद समाप्त करने का जो निर्णय लिया है, वह पूरी तरह गलत है। यदि 30 मई तक शासनादेश वापस न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
चार जून को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। इसके बाद 20 जून को मुख्य अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन होगा। प्रमोद दीक्षित, राजेंद्र, निर्दाेष कुमार, मनोज यादव, प्रदीप, कौशलेश कुमार, राघवेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र, महेंद्र आदि रहे।