फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश के बाद फिर बढ़ी तपिश, छह दिनों में चार डिग्री चढ़ा पारा

विज्ञापन
फोटो- 19 आवास विकास तिराहे पर धूप से बचने को चेहरा ढककर जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। विगत छह दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि पिछले 24 घंटों में ही पारा दो डिग्री और चढ़ गया। शुक्रवार सुबह कुछ स्थानों पर हुई हल्की बारिश के बावजूद दिन चढ़ने के साथ तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा तथा आर्द्रता 43 प्रतिशत रही। दोपहर के समय तेज धूप के चलते लोग सिर और चेहरा ढंककर घरों से निकले। रोडवेज बस अड्डे और सार्वजनिक स्थलों पर यात्री पेड़ों की छांव में बैठकर राहत तलाशते नजर आए।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि 23 जून तक तापमान बढ़ने की संभावना है। आर्द्रता बढ़ने से दिन के साथ रात में भी उमस लोगों को परेशान करेगी। लोहिया अस्पताल की फिजीशियन डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह बढ़ा तापमान
तारीख तापमान अधिकतम न्यूनतम
14 जून 37 28
15 जून 39 28
16 जून 38 28
17 जून 38 29
18 जून 39 30
19 जून 41 31

फोटो- 19 आवास विकास तिराहे पर धूप से बचने को चेहरा ढककर जाती युवती। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें