फर्रुखाबाद। चार वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में सुनवाई जारी है। अदालत ने मामले की शेष बहस के लिए अब 21 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।
कंपिल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक ग्रामीण ने गांव के ही शाहिद और उसके एक नाबालिग साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपियों पर मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने का आरोप है। पूर्व में निचली अदालत ने दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी। हालांकि, दोषियों ने उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी। 30 मई 2025 को हाईकोर्ट ने फांसी की सजा रद्द करते हुए मामले की दोबारा सुनवाई के आदेश दिए थे।