फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पैलानी दक्षिण में स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीण को बांटी दवाई

विज्ञापन
पैलानी दक्षिण में मरीजों को दवा देती टीम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गांव पैलानी दक्षिण पहुंची स्वास्थ्य टीम ने बांटी दवा
विज्ञापन

शमसाबाद। क्षेत्र के गंगा तटवर्ती गांव पैलानी दक्षिण में बाढ़ का पानी घटने के बाद बुखार का प्रकोप फैल गया है। इस संबंध में मंगलवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंची। वहां बुखार पीड़ितों को दवाई वितरित की गई।
क्षेत्र के गांव पैलानी दक्षिण में बाढ़ का पानी घटने के बाद संक्रामक रोगों ने पांव पसार दिए हैं। गांव में लोग खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सीएचसी से फार्मासिस्ट अनिल कुमार, देवेश व अर्पित आदि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मंगलवार को गांव पहुंचे। वहां बुखार से पीड़ित 25 लोगों को दवा वितरित की गई। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों से एंटीजन किट से कोरोना जांच कराने को कहा, लेकिन ग्रामीण राजी नहीं हुए। इस पर स्वास्थ्य कर्मी ग्रामीणों को बुखार, खांसी की दवा देने के बाद लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खन्नी नगला के बाशिंदों को दवा बांटी
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला खन्नी नगला में बुखार का प्रकोप फैला है। यहां भी अमर उजाला ने मोहल्ले वालों की समस्या को प्रशासन तक पहुंचाया। इसी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेकर मंगलवार को दोबारा बरौन सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित अग्रवाल ने स्वास्थ्य टीम गांव भेजी। टीम में शिवम कटियार, अभिषेक, संदीप गंगवार व प्रतिभा भारती ने कैंप लगाकर जांच की। 70 लोगों की एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव निकली। इस पर लोगों को बुखार, खांसी आदि दवाएं देकर टीम वापस चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें