फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फूड प्वाइजनिंग से 40 की तबीयत बिगड़ी, 30 अस्पताल में भर्ती

Thu, 30 Jan 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। सगाई कार्यक्रम की दावत खाने के बाद लड़का-लड़की पक्ष के करीब 70 लोग फूड प्वाइजनिंग (उल्टी-दस्त) के शिकार हो गए। 33 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि लड़का, उसके माता-पिता, रिश्तेदार समेत 28 लोगों का अंबाला, मैनपुरी और एटा में इलाज चल रहा है। फूड प्वाइजनिंग की वजह किराना दुकानदार की ओर से दिए गए एक्सपायरी डेट की सब्जी माना जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अटरुइया निवासी शिवराम शाक्य ने अपनी पुत्री रूबी (25) की शादी मैनपुरी के थाना बेवर के गांव बागपुर निवासी सुग्रीव शाक्य के पुत्र दीपांशु से तय की थी। सुग्रीव सेना से रिटायर होने के बाद अंबाला में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। 27 जनवरी की रात सगाई कार्यक्रम में हुआ था। इसमें दीपांशु, माता-पिता, रिश्तेदार समेत 32 लोग शामिल हुए थे।
दावत में ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने खाना खाया। इसके बाद सभी रिश्तेदार चले गए। 28 जनवरी तड़के से ही अधिकांश लोगों की हालत बिगड़ने लगी। बेटी के पिता शिवराम ने सब्जी मसाला देखे, तो अधिकांश एक्सपायर्ड तारीख के निकले। इस पर दुकानदार से शिकायत की। दुकानदार ने इलाज कराने का भरोसा दिया, तो वह शांत हो गए। दुकानदार ने इलाज नहीं कराया और उल्टी-दस्त से करीब 33 लोगों की हालत बिगड़ने लगी, तो शिवराम ने एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन

लड़की के पिता शिवराम ने बताया कि लड़का दीपांशु, उसके माता-पिता रिश्तेदार समेत 32 लोग सगाई कार्यक्रम में आए थे। लड़का, उसके माता-पिता समेत 28 लोगों का अंबाला, एटा और मैनपुरी के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के मरीज भर्ती हैं। तीन दिन पहले की घटना बताई जा रही है। किसी मिलावटी भोजन की वजह से हालत बिगड़ी है। हालत में सुधार है।
-
इन लोगों का चल रहा इलाज
फूड प्वाइजनिंग की सूचना पर पहुंची कई एंबुलेंस से शिवराम की पुत्री रूबी (25) व प्रियंका (24), निरूदल (13) पुत्र सत्येंद्र, रजनी (20) पुत्री संतोष, विशाल पुत्र विनोद, कृष्णा (75), रेनू (16) पुत्री आसाराम, रवीना (18) पुत्री संतोष, काजल (22) पुत्री विवेक, संतोष कुमार (45), रामलली (70) पत्नी रामसनेही, किरण (35) पत्नी संजय, ममता (45) पत्नी रामसेवक, रीता देवी (45) पत्नी विनोद कुमार, सर्वेश कुमारी (45) पत्नी शिवराम, फूलश्री (40) पत्नी रामबरन, जाह्नवी (8) पुत्री रोहताश, शिवांग (3) पुत्र रोहताश, पूजा (28) पत्नी रोहितास, सलोनी (18) पुत्री रामकिशोर, अहम (16) पुत्र धनीराम, धनीराम (45), आशीष (25), मनोज 28), ज्ञान देवी (26) पत्नी रामदीन, अंशू (13) पुत्र रामदीन, आयुष (13) पुत्र संजय, निशा (18) पुत्री राकेश, शिवराम (55), गया देवी (42) पत्नी रनवीर, विनोद कुमार (48), विजित कुमार (15) पुत्र मनोज, अंजली (14) पुत्री सोवरन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है।


प्रधान की दुकान से लिया था खाने का सामान
अटरुइया के शिवराम शाक्य ने बताया कि उन्होंने सगाई कार्यक्रम की दावत का पूरा सामान नगला गुलरिया के प्रधान महेंद्र सिंह राजपूत की कस्बा के तिरहा स्थित दुकान से खरीदा था। खाने के कुछ देर बाद ही हालत खराब होने लगी। वह दुकानदार के पास गए थे। उन्होंने इलाज का भरोसा दिया। झोलाछाप से दवा ली, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हालत बिगड़ती गई, तब एंबुलेंस को सूचना दी गई।

मामले की जानकारी मिली है। वह अपनी टीम मौके पर भेज रहे है। जहां से पनीर या अन्य खाद्य पदार्थ खरीदा है। इसकी जांच करवाकर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अजीत कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें