फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से ठेकेदार की मौत, 16 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 16 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें सेंट्रल जेल का एक और कैदी संक्रमित मिला है। वहीं लखनऊ में इलाज के दौरान संक्रमित ठेकेदार की मौत हो गई। जिले में अब तक 3751 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 3424 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 52 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 275 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख के ठेकेदार पति की तबियत खराब होने पर उन्हें लखनऊ स्थित एरा हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। नौ अक्तूबर को जांच में वे कोरोना पॉजिटिव मिले। मंगलवार को उनकी पत्नी व बेटी भी संक्रमित मिली। रात में ठेकेदार की मौत हो गई। उन्होंने वर्ष 2012 में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था।
इसके अलावा सेंट्रल जेल का वृद्ध कैदी कोरोना की चपेट में आ गया है। शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी अधेड़, महिला, मिशन चर्च कंपाउंड निवासी युवती, अमेठी कोहना निवासी बालिका व दो बालक, सर्वोदय नगर निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। गांव दत्तू नगला निवासी दो महिला, महमदपुर अचला व मधवापुर निवासी दो युवक व उजरामऊ निवासी युवक कोरोना की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

वहीं कमालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को 48 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं रही। सीएचसी से एक टीम ने प्राथमिक विद्यालय जहानगंज पहुंच कर नमूने लिए। कुल 67 लोगों की कोरोना, डेंगू व मलेरिया जांच हुई। इसमें तीन लोगों को डेंगू एनएस- 1 पॉजिटिव निकला और तीन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें