फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने देखीं एक एएलएस और दो 108 एंबुलेंस

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल परिसर में एंबुलेंस का निरीक्षण करती सीएमओ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में एंबुलेंस सेवा की हकीकत जांचने लोहिया अस्पताल पहुंचीं सीएमओ डॉ. वंदना सिंह के सामने पोल खुल गई। निरीक्षण के लिए 16 एंबुलेंस गाड़ियों को खड़ा किया गया था। सीएमओ ने दो कंडम 108 और एक एएलएस एंबुलेंस को देखा। एएलएस के उपकरण भी देखे। उन्हें फर्स्टएड किट में 108 एंबुलेंस का सामान मिला। मौके पर बुलाई गईं ईएमटी अपना पदनाम तक नहीं बता सकीं।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा में आ रही दिक्कतों को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं। इसे संज्ञान में लेकर डीएम मानवेंद्र सिंह ने सीएमओ को सभी एंबुलेंस के निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। लोहिया में छह 108, सात 102, दो एएलएस और एक बैकअप की एंबुलेंस खड़ी की गईं थीं। दोपहर 12.45 बजे सीएमओ लोहिया अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले जिला जज के यहां लगी 108 एंबुलेंस देखी। चंद जानकारी लेकर कंडम 108 एंबुलेंस की ओर चली गईं। एंबुलेंस अफसरों ने सात कंडम एंबुलेंस होने की जानकारी दी। इसके बाद बैकअप की गाड़ी के पास कुछ देर खड़ी रहीं।
सीएमओ ने एएलएस को खुलवाया। एंबुलेंस में मौजूद वेंटिलेटर को चलवाकर देखा, तो सही मिला। ईएमटी कुछ सवालों के जवाब नहीं दे सके, तो उन्होंने किताब पढ़ने के निर्देश दिए। फर्स्ट एड किट देखी, तो उसमें एएलएस की बजाय 108 एंबुलेंस की दवाएं मिलीं। इस पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इसमें सुधार करें। लाइटें, हूटर आदि भी चेक कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें