फर्रुखाबाद। सेवानिवृत्त होने के बावजूद सरकारी भवन पर काबिज एक वरिष्ठ सहायक को सीएमएस ने आवास खाली करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन को आवास का आवंटन भी कर दिया है।
डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में ऐसे कई कर्मचारी हैं, जो सेवानिवृत्त, गैरजनपद स्थानांतरित अथवा सीएमओ के अधीन काम कर रहे हैं, मगर आवास पर कब्जा किए हैं। जबकि कर्मचारी किराए के मकानों में रह रहे हैं।
सीएमएस डा. एसपी सिंह ने सीएमओ शाहजहांपुर के यहां से सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक पूर्मिमा सक्सेना को विभागीय पत्र लिखा है। पत्र में कहा कि वह द्वितीय श्रेणी आवास संख्या-छह में अनधिकृत रूप से रह रही हैं।
इसे तुरंत खाली करके आवास की चाभी लैब टेक्नीशिन शानू भदौरिया को दे दें। सीएमएस ने बताया कि अन्य अनधिकृत रूप से रह रहे कर्मचारियों को जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में आवास खाली करना होगा।