बीमार मां को ढेली से लोहिया अस्पताल ले जाता बेटा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कई बार कॉल करने पर भी 108 एंबुलेंस के नंबर पर बात न हुई, तो नगला भूपत निवासी रामसनेही बीमार मां मोरकली को ठिलिया पर लादकर तीन किमी दूर अस्पताल पहुंच गया। रास्ते में कई सुरक्षाकर्मियों ने रोका, पूरी बात बताने पर आगे जाने दिया।
मोरकली (50) की मंगलवार आधी रात सांस फूलने लगी। हालत ज्यादा खराब हुई, तो पुत्र रामसनेही ने 108 एंबुलेंस को कई बार फोन मिलाया, मगर बात नहीं हो सकी। उसने पड़ोस से ठिलिया ली और मां को लिटाकर घंटे भर में अस्पताल पहुंच गया। लोहिया अस्पताल में इलाज शुरू हुआ, तो युवक ने राहत की सांस ली।