फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई हैं बाहर तो मां का हाथ टूटा, पत्नी को 6 माह का गर्भ

विज्ञापन
कमालगंज स्थित भोजपुर में क्वारंटीन सेंटर पर गमगीन बैठा सकवाई का युवक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। भोजपुर स्थित क्वारंटीन स्थल पर जिले के सकवाई निवासी एक युवक का दर्द छलका तो पास में बैठे लोग भी गमगीन हो गए। युवक लुधियाना में मजदूरी करता था। दीवारों पर पुट्टी करने का काम भी कर लेता था। पिछले माह सकवाई स्थित घर में मां का हाथ टूट गया। पत्नी को भी 6 माह का गर्भ है। इसके चलते गांव लौटने की तैयारी कर रहा था कि लॉकडाउन घोषित हो गया।
विज्ञापन

बंदी की परवाह किए बिना लुधियाना से पैदल निकल पड़ा। अगले दिन पानीपत में पकड़ लिया गया। 29 मार्च से लगातार क्वारंटीन रहने के बाद 25 अप्रैल को भोजपुर स्थित कृषि महाविद्यालय में 14 दिन के क्वारंटीन के लिए लाया गया। युवक ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उसका एक भाई गुजरात और दूसरा पंजाब में फंसा है। घर पर मां और उसकी पत्नी है। पिछले साल ही शादी हुई थी। घर में एक छोटी बहन है। मां और पत्नी की चिंता से वह परेशान रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें