कायमगंज। स्पेशल फ्लू कैंप में पहले की तुलना में दिन व दिन मरीजों की संख्या घटती जा रही है। शुरूआत में यहां दो सौ से अधिक मरीज व हजारों की संख्या में थर्मल स्क्रीनिंग हो रही थी। वहीं यह संख्या अब 58 से 60 रह गई है। रविवार को बाहर से आए 4 लोगों को क्वारंटीन में रखने के लिए प्रधान के सुपुर्द कर दिया है।
एसडीएम अमित आसेरी ने बताया शुरू में यहां 200 से 250 मरीजों की लाइन लगती थी। 10 दिन से यह संख्या घटकर 50 से 60 रह गई है। रविवार को 28 मरीज आए 56 की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। व्यस्थापक डॉ. विकास शर्मा ने बताया रविवार को ओपीडी में डॉ. गौरव, डॉ. पी के जैन, डॉ. सुशील, डॉ. मतलूब रहे। कैंप प्रभारी राजस्व निरीक्षक सतेंद्र कटियार ने बताया कंपिल व शमसाबाद में भी कैंप चल रहा है।