फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी की निगरानी में गोदाम से कोटेदारों को दिया जाएगा चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राशन कोटेदारों को विपणन विभाग के गोदाम से अनाज उठाने पर पूरा नहीं मिलता है। 23 अप्रैल को कायमगंज के कोटेदारों ने इस घटतौली के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके बाद जिलाधिकारी सभी गोदामों पर नोडल अधिकारी की तैनाती कर दी है। उनके सामने ही कोटेदारों को राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

हॉटकेंद्र गोदाम बढ़पुर पर बीईओ संजय शुक्ला, कमालगंज की गोदाम पर बीईओ रंगनाथ चौधरी, मोहम्मदाबाद के गोदाम पर बीईओ मुन्नालाल त्रिवेदी, कायमगंज की हाटकेंद्र गोदाम पर बीईओ शिव शंकर मौर्य, शमसाबाद की गोदाम पर बीईओ बेगीश गोयल, नवाबगंज की गोदाम पर बीईओ ललित मोहन पाल और राजेपुर की गोदाम पर बीईओ रमेशा चंद्र जौहर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीएम मानवेंद्र सिंह ने छह से 13 तारीख तक अतिरिक्त चावल उठान करवाने और 21 से 30 या 31 तक अपनी निगरानी में उठान का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें