फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया महिला अस्पताल में पहुंची दवाइयों की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में पूरी सावधानी के साथ ओपीडी चल रही है। मरीजों को दवाओं की दिक्कत न हो, इसके लिए आयरन, पीसीएम सीरप समेत सर्जिकल आदि सामान की खेप पहुंच गई है। काफी दिनों से चली आ रही दिक्कतें अब कम हो जाएंगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बावजूद महिलाओं की दिक्कतों को देखते कुछ घंटों के लिए महिला अस्पताल की ओपीडी शुरू की गई है। इस दौरान मरीजों को दवाएं न मिलने से दिक्कतें थीं। इसी के चलते ड्रग वेयर हाउस से शुक्रवार को बड़ी मात्रा में दवाओं की खेप पहुंची। सीएमएस डा. कैलाश दुल्हनी ने बताया कि इसमें आयरन, पीसीएम सीरप, सर्जिकल के कई उपयोगी सामान, मास्क आदि आए हैं। कोरोना वायरस के दौर में हर मरीज और स्टाफ के साथ कोई असावधानी नहीं बरती जाएगी। हर स्तर पर जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में अब दवाएं आगे भी मिलती रहेंगी। हमें स्टाफ की सुरक्षा हर हाल में करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें