फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविरों की होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा में साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बाढ़ भयावह होने की आशंका है। इससे बाढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविरों की निगरानी के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों की निगरानी बढ़ा दी है। सीएमओ ने तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार सूरज दुबे की शमसाबाद, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के परामर्शदाता अतुल गुप्ता की कायमगंज, एआरओ हरिमोहन कटियार की ब्लॉक राजेपुर में व ज्ञान सिंह की बरौन में ड्यूटी लगाई है। वहीं ब्लॉक कमालगंज में फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजर विनोद कुमार ड्यूटी करेंगे। सीएमओ ने बाढ़ क्षेत्रों में नियमित शिविर लगवाने, उनकी मॉनीटरिंग करने और प्रतिदिन शाम चार बजे तक शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें