फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टीबी मुक्त 41 ग्राम पंचायतों के प्रधान होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में गत वर्ष टीबी मुक्त घोषित की गईं 41 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को गांधी जयंती पर सम्मानित किया जाएगा। शासन से टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2023 में जनपद की 41 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया था। इसमें आकांक्षात्मक ब्लाक नवाबगंज व राजेपुर की सर्वाधिक 11, कमालगंज की नौ, बढ़पुर की आठ, कायमगंज व मोहम्मदाबाद की एक-एक ग्राम पंचायत शामिल है। ब्लाक शमसाबाद की एक भी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित नहीं किया जा सका। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित करने के आदेश दिए हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानों को महात्मा गांधी की मूर्ति व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह ग्राम पंचायतें हैं टीबी मुक्त
आकांक्षात्मक ब्लाक राजेपुर की ग्राम पंचायत अल्हादादपुर भटौली, आंतर, बलीपट्टी रानीगांव, बर्राखेड़ा, भावन, फकरपुर, गूजरपुर गहलवार, खुटिया, किराचिन, कुड़री सारंगपुर, सुंदरपुर व ब्लाक नवाबगंज की चांदपुर, चंदौआ, फतेहपुर परौली, हुसैनपुर बांगर, परिउली खरदाई, पत्योरा, रजपालपुर, रुखैया खालीदादपुर, सलेमपुर त्योरी, स्यानी, त्योरी इस्माइलपुर टीबी मुक्त घोषित है। इसके अलावा ब्लाक कमालगंज में ईसापुर, रानूखेड़ा, रशीदपुर, सदरियापुर, समदपुर, सिरौंज, नहरिया, दुर्गूपुर, ईसेपुर, बढ़पुर में बिलावलपुर, रेहा करनपुर, जनैया, चांदपुर, नीबलपुर, माधौपुर, पिथूपुर मेंहिदिया, लखमीपुर, कायमगंज में सादनगर व ब्लाक मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत करनपुर मजरा बांसमई टीबी मुक्त घोषित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें