फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने बीएसए के सामने फाड़ा शिकायती पत्र

Fri, 30 Jan 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी पर प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक के दौरान बीएसए और प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर चकई की प्रधानाध्यापिका में नोकझोंक हुई। गुस्साई प्रधानाध्यापिका ने प्रधान का शिकायती पत्र बीएसए के सामने फाड़कर फेंक दिया। इससे गुस्साए बीएसए ने बीईओ को प्रधानाध्यापिका पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षाधिकारी योगराज सिंह ने शुक्रवार को बीआरसी राजेपुर में परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। इस दौरान कहा कि 1 अप्रैल से नया सत्र चालू हो रहा है। घर-घर जाकर प्रधानाध्यापक अभिभावकों को अपने बच्चों का स्कूल में एडमीशन कराने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर चकई की प्रधानाध्यापिका नूपुर विश्नोई से कहा कि प्रधान ने उनकी शिकायत की है कि

वह विद्यालय में अल्कोहल के नशे में आती हैं। इस पर नूपुर और बीएसए में तू-तू-मैं-मैं होने लगी। जैसे-तैसे यहां मामला शांत कराया गया। बैठक के बाद जब बीएसए कार्यालय में बैठकर बीईओ ज्ञानप्रकाश अवस्थी से बातचीत कर रहे थे, तभी प्रधानाध्यापिका नूपुर विश्नोई फिर आ गईं और बीएसए से उलझने लगीं। बीएसए ने प्रधान का शिकायती पत्र दिखाया तो उन्होंने गुस्से में इसे फाड़कर फेंक दिया।
विज्ञापन


इस पर फिर से दोनों में नोकझोंक होने लगी। बीईओ ने जैसे-तैसे मामला शांत करवाया। बीएसए ने बीईओ को निर्देश दिए कि प्रधानाध्यापिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापिका ने उनके सामने प्रधान का शिकायती पत्र फाड़कर फेंक दिया।

यही नहीं उनके साथ अभद्रता भी की। प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिला समन्वयक श्रीनिवास मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष भूपेश पाठक, संदीप मिश्रा, प्रदीप चतुर्वेदी, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, केके दीक्षित, रामकिशोर, राजेश यादव, सरफाज अली, रामदत्त शुक्ला और रमाकांत अग्निहोत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें