फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से प्रधानाध्यापक ने 2.57 लाख निकाले, बैठी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धीरपुर के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के खाते से 2 लाख 57 हजार 980 रुपये निकाल लिए। बीएसए ने डीएम के आदेश पर दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच समिति के सदस्यों को तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत धीरपुर की ग्राम शिक्षा समिति सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव शंकर लाल यादव ने विद्यालय में काम करवाने के लिए समिति से कोई प्रस्ताव पास नहीं कराया। बगैर प्रस्ताव विद्यालय खाते से 21 हजार पांच सौ, एक लाख 40 हजार, 31 हजार 480 व 65 हजार रुपये अलग-अलग तारीखों को निकाल लिए। विद्यालय में कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया। जो धन विद्यालय खाते से निकाला। उसका गबन कर लिया गया।
प्रधानाध्यापक विद्यालय भी नहीं आते हैं। डीएम के आदेश पर बीएसए लालजी यादव ने जांच के लिए दो सदस्यों की कमेटी गठित की। इसमें बीईओ मोहम्मदाबाद व डीसी निर्माण को शामिल किया गया है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें