राहुल संदेश यात्रा के फर्रुखाबाद प्रभारी व पूर्व सांसद बीच में ही यात्रा छोड़कर चले गए। हालांकि कांग्रेसियों ने बताया कि जरूरी कार्य होने के चलते उन्हें तेलंगाना के लिए जाना पड़ा। मंगलवार को यात्रा सदर विधानसभा के दर्जनों गांवों में घूमी।
15 से 27 अक्तूबर तक राहुल संदेश यात्रा जिले की चारों विधानसभाओं में जानी थी। तेलंगाना के पूर्व सांसद पूनम प्रभाकर को राहुल संदेश यात्रा का फर्रुखाबाद प्रभारी बनाया गया था। इन्हें 27 अक्तूबर तक जिले में ही रहना था लेकिन पूर्व सांसद मंगलवार को ही तेलंगाना के लिए रवाना हो गए।
इस संबंध में जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पूर्व सांसद ने कुछ गांवों का भ्रमण किया। इसके बाद पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कोई जरूरी काम आ जाने के चलते पूर्व सांसद को तेलंगाना के लिए रवाना होना पड़ा। हालांकि वह कहकर गए हैं कि जल्द ही वह फर्रुखाबाद फिर आएंग
इस दौरान राहुल संदेश यात्रा सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव शिकारपुर, धर्मपुर, गंगपुर, मितान की मढ़ैया, गौरी की मढ़ैया, ढिलावल और गढ़िया आदि में घूमी। यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने राहुल संदेश यात्रा के उद्देश्यों से ग्रामीणों को अवगत कराय
इस अवसर पर जिला महामंत्री डा. दिनेशचंद्र अग्निहोत्री, फरीद चुगतई, शकुंतला गौतम, मनोज गंगवार, इमरान अंसारी, शुभम तिवारी और नफीस हुसैन आदि मौजूद रहे।